संतकबीरनगर, सितम्बर 21 -- Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। ​सांथा विकास खंड क्षेत्र के एक मैरेज हॉल में रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। ​समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर समाज को अपनी राजनीतिक मजबूती दिखानी होगी। आने वाले चुनाव में समाज को निर्णायक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने लोगों से कहा कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करें जो सदन में समाज की आवाज मुखरता से उठा सकें। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पीडीए पंचायत में सपाइयों ने भरी हुंकार, चुनाव को लेकर मजबूती पर जोर विशिष्ट अत...