संतकबीरनगर, अगस्त 8 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में नशा मुक्ति विषय पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। डॉक्यूमेंट्री में तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक तथा सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने डॉक्यूमेंट्री को गंभीरता से देखा और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति के लिए युवाओं को आगे आ...