Santkabir Nagar News: विकास कार्यों के 1.43 करोड़ रूपये के ऑडिट में मिली लापरवाही
संतकबीरनगर, अक्टूबर 15 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल तहसील क्षेत्र के विकास खंड सांथा और बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 की ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण नहीं किया गया। इसे लेकर डीपीआरओ ने सख्ती शुरू कर दी है। लापरवाही बरतने के आरोप में बेलहर ब्लाक के तत्कालीन सचिव व पूर्व एडीओ पंचायत राजेश कुमार पांडेय समेत सात तत्कालीन सचिव डीपीआरओ के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने तत्कालीन सचिवों को लाखों रुपये के लंबित हिसाब पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही अभिलेख भी तलब किए हैं। चर्चा है कि संबंधित मामलों में जिम्मेदारी तय कर तत्कालीन ग्राम प्रधान और सचिव से वसूली के साथ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
ऑडिट आपत्तियों पर डीपीआरओ की कार्रवाई वित्तीय वर्ष 2019-20 और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.