संतकबीरनगर, अक्टूबर 26 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। अब मेंहदावल कस्बे के प्रमुख चौराहों और बाजारों की गतिविधियां थाने में लगी एलईडी टीवी स्क्रीन पर दिखाई दे रही है। नगर पंचायत क्षेत्र में लगाए गए 34 हाईटेक सीसीटीवी कैमरों को स्थानीय थाने से कनेक्ट कर दिया गया है। पुलिस कर्मी थाने में बैठकर कैमरों का लाइव प्रसारण देख रहे है। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं के बाद फुटेज के जरिए सुराग जुटाने में मदद मिल रही है। वहीं थानाध्यक्ष मेंहदावल राकेश सिंह रोज पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर सीसीटीवी फुटेज की निगरानी और उससे मिलने वाली जानकारियों की समीक्षा करते हैं। थाने की एलईडी स्क्रीन पर बाजारों और प्रमुख चौराहों की लाइव तस्वीरें देखकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस पहल स...