संतकबीरनगर, जुलाई 8 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शहर के नागरिकों को पर्याप्त पानी नहीं मिल जा रहा है। शहर में जितनी पानी की जरूरत हो रही है, उसका आधा पानी भी लोगों को मुहैया नहीं हो पा रहा है। इसके लिए माली टोला के वाटर हेड टैंक से पठान टोला के ट्यूबवेल को जोड़ा गया है। ट्यूबवेल जुड़ जाने से पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।शहर की आबादी जिस गति से बढ़ी उस गति से पेयजल सुवधाएं नहीं है। तपती दुपहरी में लोगों के पानी की डिमांड बढ़ती जा रही है। अब नागरिक ईओ नगरपालिका को फोन कर अपनी शिकायतें दर्ज का रहे हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए पठान टोला के ट्यूबवेल पाइप लाइन का मालीटोला के वाटर हेडटैंक से जुड़वा दिया है। इससे नागरिकों को पानी समय से मुहैया हो जाएगी। ईओ नगर पालिका अवधेश कुमार भारती ने बताया कि शहर के नागरिकों...