Santkabir Nagar News: वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे विद्यार्थी
संतकबीरनगर, अक्टूबर 6 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। वन्यजीव जागरूकता सप्ताह के तहत सात अक्टूबर को डीएवी इंटर कॉलेज मेहदावल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सांथा ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल की पहल पर राजाराम समाज सेवा फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता, प्राकृतिक पर्यावासों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पर्यावरण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक किया जाएगा।ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने कहा कि वन्यजीव हमारी प्राकृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के लिए नई पीढ़ी को जागरूक करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- वन्यजीव क्विज में विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.