Santkabir Nagar News: लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से बेहाल ग्रामीणों का प्रदर्शन
संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। लो वोल्टेज और अघोषित विद्युत कटौती से परेशान ग्राम पंचायत पसाई के ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। उमस भरी गर्मी से बेहाल ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन शिकायत के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
प्रदर्शन का कारण ग्रामीणों ने बताया कि दिन भर उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली जारी रहती है। वहीं शाम ढलते ही जब बच्चों के पढ़ने-लिखने का समय होता है, उसी दौरान बिजली कटौती होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। घरों में पंखे और अन्य विद्युत उपकरण लो वोल्टेज के कारण ठीक से काम नहीं करते, जिससे लोगों को भारी परेशान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.