संतकबीरनगर, नवम्बर 4 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की मां ने दो लोगों पर बहला-फुसलाकर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि उनके पति करीब पांच वर्ष से लापता हैं। चार बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। इसके लिए वह पिछले चार वर्षों से गीडा, गोरखपुर में काम करती हैं, जबकि बच्चे गांव में रहते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रिश्तेदार ने किशोरी को किया अगवा, केस उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर रहकर छोटे भाई-बहनों की देखभाल करती थी। महिला के मुताबिक, कुछ दिन पहले बेटी उनके पास ग...