संतकबीरनगर, अक्टूबर 26 -- Santkabir Nagar News: बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गौरा कला निवासी एक विक्षिप्त वृद्ध का शव रविवार की शाम पास के गांव समदा में नहर से बरामद हुआ है। वह एक दिन पहले से घर से लापता था। पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।अशर्फी लाल उर्फ रंगीलाल (83) पुत्र स्व. नगेसर प्रजापति निवासी गौरा कला के परिजनों ने बताया कि वे काफी दिनों से विक्षिप्त चल रहे थे। बीते शनिवार की शाम करीब 5 बजे के आस पास घर से कहीं चले गए थे। उनकी लगातार तलाश की जा रही थी। रविवार को सायं साढ़े चार बजे उनका शव समदा सिवान में करसरी ताल के पास नहर के किनारे गड्ढे के पानी में डूबा हुआ मिला। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: 15 घंटा बाद नहर में मिला युवक का शव परिजनों द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की बात कही गई। उनके दो ब...