संतकबीरनगर, सितम्बर 16 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गौहनिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया खेल मैदान बदहाल पड़ा है। मैदान में लंबे समय से साफ-सफाई और देखरेख नहीं होने के कारण घास-फूस व झाड़ियां उग आई हैं। स्थिति यह है कि बच्चों और युवाओं के लिए तैयार कराया गया मैदान अब खेलने के लायक नहीं रह गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मैदान निर्माण के बाद ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्तर के जिम्मेदारों ने इसके रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया।

खेल के लिए सुविधाओं की कमी ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनरेगा और ग्राम पंचायत निधि से विभिन्न गांवों में खेल मैदान तैयार कराए गए थे। इन मैदानों पर लाखों रुपये खर्च ...