Santkabir Nagar News: लाखों की लागत से तैयार खेल मैदान बना जंगल, फैला है घास-फूस
संतकबीरनगर, अक्टूबर 7 -- Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड सेमरियावां के छपिया-छितौना गांव में लाखों रुपये की लागत से तैयार कराया गया खेल मैदान इन दिनों बदहाली का शिकार है। मैदान में घास-फूस और झाड़ियां इतनी अधिक बढ़ गई हैं कि इसका अस्तित्व ही नजर नहीं आ रहा है। देखरेख के अभाव में सरकारी धन से तैयार खेल मैदान महज शो-पीस बनकर रह गया है।
खेल मैदान की स्थिति खेल मैदान का निर्माण इस उम्मीद के साथ कराया गया था कि गांव के बच्चों और युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। मैदान तैयार होने के बाद ग्रामीणों में भी इसे लेकर उत्साह था। लेकिन नियमित साफ-सफाई और रखरखाव नहीं होने के कारण मैदान में जगह-जगह घास, झाड़ियां और खरपतवार उग आए हैं। इससे बच्चों और युवाओं के लिए मैदान का उपयोग करना मुश्किल हो गया है। सरकार खेल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.