Santkabir Nagar News: रोडवेज बस की चपेट में आने से मासूम की मौत
संतकबीरनगर, अक्टूबर 16 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल रोडवेज परिसर में शुक्रवार को एक मासूम की अनुबंधित परिवहन निगम बस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह परिसर में खेल रहा था। घटना से आक्रोशित परिजनों ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल तिराहे पर जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जाम स्थल पर परिजनों को जाम हटाने के लिए समझाने में जुटी है। कस्बे के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी दिव्यांशु (8) पुत्र राजदेव अपने दोस्तों के साथ दोपहर में रोडवेज परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान बांसी जाने वाली गोरखपुर डिपो की अनुबंधित बस जैसे ही रोडवेज परिसर में घुसी वह उसके चपेट में वह आ गया, जिससे उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.