संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के पौली क्षेत्र के कुआनो नदी के तटबंध पौली-कल्याण पट्टी बांध पर जगह-जगह बारिश से बने रेनकट अब खतरे का सबब बन गए हैं। हाल में हुई कई दिनों की भारी बारिश के पानी से बांध की मिट्टी कटने के कारण कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बांध की इस संवेदनशील स्थिति के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कायदे से मरम्मत नहीं कराई गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पानी का दबाव बढ़ने से मधुरापुर में रिंग बांध धंसा, ग्रामीणों में दहशतमरम्मत की आवश्यकता बांध पर बने रेनकट लगातार चौड़े और गहरे होते जा रहे हैं। यदि समय रहते इनकी मरम्मत नहीं की गई तो तेज बारिश अथवा नदी का दबाव बढ़ने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। बांध कमजोर होने की स्थिति में आस...