संतकबीरनगर, जुलाई 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बंजरिया में गुरुवार की रात रास्ते से हटने की बात कहने पर मनबढ़ों ने एक युवक को धारदार हथियार से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इतना हीं नही उसकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने दो नामजद समेत 08 के खिलाफ केस दर्ज किया है।दुधारा क्षेत्र के टेकन्सी-टेकन्सा के रहने वाले संदीप मौर्या पुत्र श्रीराम मौर्या का आरोप है कि वह 02 जुलाई 2026 की रात्रि करीब एक बजे राम सहाय के साथ उनके चार पहिया वाहन से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही मोहल्ला बंजरिया कोतवाली खलीलाबाद पहुंचे तो वहां पर हनुमान मंदिर के पास शादी होने के कारण रोड जाम थी। वह बंजरिया के रहने वाले रवि से रोड थोड़ा खाली कराने को कहे, ताकि वे निकल जाए। आरोप है कि रवि ने कहा कि जयमाल व...