Santkabir Nagar News: रास्ते के विवाद में दुकान में घुसकर युवक को पीटा
संतकबीरनगर, अक्टूबर 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नगर पंचायत मगहर के तिवारी टोला में एक दुकानदार को रास्ते के मामूली विवाद में दुकान में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।पीड़ित गजेंद्र प्रसाद पुत्र ध्रुवेंद्र नाथ निवासी तिवारी टोला, मगहर ने तहरीर में बताया है कि 22 अक्टूबर की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच विपक्षी शोभा निषाद सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर बिस्तर बिछाकर सो रहा था। वहां से गुजरते समय उसका पैर शोभा निषाद के पैर से छू गया। इस पर विपक्षी गाली-गलौज करने लगा। गजेंद्र अनसुना कर अपनी दुकान पर चला गया। आरोप है कि इसके बाद शोभा निषाद अपने भाई धर्मेंद्र को साथ लेकर लाठी और लोहे की रॉड लेकर गोलबंद होकर अचानक दुकान में घुस आया और हमला कर दिया। हम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.