संतकबीरनगर, नवम्बर 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने और शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ति विभाग ने पहल शुरू की है। पूर्ति निरीक्षक बेलहरकला एवं सांथा अभिषेक कुमार ने क्षेत्र के सभी उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) को राशनकार्ड धारक परिवारों के छूटे हुए सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोटेदार अपनी-अपनी दुकानों से जुड़े राशनकार्ड धारक परिवारों में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे सदस्यों को चिह्नित करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है। यह भी पढ़ें- Rampur News: पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण कराने पर...