Santkabir Nagar News: राम-रावण युद्ध की लीला देख रोमांचित हुए दर्शक
संतकबीरनगर, अक्टूबर 22 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। अधर्म पर धर्म की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश लेकर परसहर गांव में चल रही रामलीला में राम-रावण युद्ध की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और लंकापति रावण के बीच हुए भीषण युद्ध के दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। युद्ध के दौरान पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। दोनों ओर से अस्त्र-शस्त्र चलने, युद्ध की रणनीति और रावण के पराक्रम के दृश्यों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: असत्य पर सत्य की जीत के साथ सलेमपुर का धूं-धूं कर जला रावण जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ा, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। भगवान श्रीराम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.