Santkabir Nagar News: राप्ती नदी में मिला कई दिन पुराना अज्ञात युवक का शव,
संतकबीरनगर, सितम्बर 2 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बिशनपुर कछार के पास मंगलवार को राप्ती नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। आसपास मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे पीआरवी डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि बिशनपुर कछार के पास राप्ती नदी में एक शव उतरा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव बढ़या ठाठर के पास राप्ती नदी के किनारे भंवर में फंसा हुआ था। कुछ देर बाद शव नदी के किनारे लग गया। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव पुरुष का है और कई दिन पुराना प्रतीत हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.