Santkabir Nagar News: राप्ती नदी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे
संतकबीरनगर, सितम्बर 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बीते दिनों की बारिश के चलते राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर 78.450 मीटर पर पहुंच गया है। खतरे का निशान 79.500 मीटर है। ऐसे में नदी अब लाल निशान से महज 1.050 मीटर नीचे बह रही है। लगातार बढ़ते पानी को लेकर तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
जलस्तर में बढ़ोतरी पिछले तीन दिनों में राप्ती के जलस्तर में तीन मीटर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को नदी का जलस्तर 75.200 मीटर था। अब यह 78.450 मीटर पहुंच गया है। इस तरह नदी करीब 3.25 मीटर बढ़ गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में ही जलस्तर में 90 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। पानी बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए करमैनी, बड़हरा, बेलहर समेत तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में दह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.