Santkabir Nagar News: राप्ती का जलस्तर में कमी से टलने लगा बाढ़ का खतरा
संतकबीरनगर, अक्टूबर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में राप्ती नदी के जलस्तर में कमी होने से बाढ़ का खतरा टलने लगा है। नदी का जलस्तर 78.990 मीटर से नीचे पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 79.500 मीटर से करीब 51 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर में कमी आने से नदी किनारे बसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।गुरुवार को सुबह आठ बजे और शाम चार बजे राप्ती का जलस्तर 79.100 मीटर पर स्थिर रहा था। इसके बाद करीब 24 घंटे तक जलस्तर स्थिर रहने के बाद शुक्रवार से फिर कमी आनी शुरू हो गई है। नदी के जलस्तर में घटाव से करमैनी-बेलौली बांध के अतिसंवदेनशील व संवेदनशील गांवों में रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के जलस्तर पर नजर रखा जा रहा है। फिलहाल बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है। सहायक अभियंता मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.