संतकबीरनगर, जुलाई 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शनिवार को रात भर बारिश होती रही। कभी रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं तो कभी तेज बारिश होती रही। शाम के समय लगभग पौने सात बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला पूरी रात जारी रहा। जिले में कहीं तेज बारिश रही तो कहीं हल्की बारिश हुई। इसकी वजह से शहर के कई मोहल्लों में कीचड़ फैल गया। बारिश से खुशनुमा हुए मौसम का लोगों ने आनंद लिया। सुबह की बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया। सुहानी सुबह में लोगों ने आंखें खोलीं। बारिश की वजह से गर्मी में कमी आई है। इसके चलते मार्निंग वाक पर निकलने वाले लोगों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: संशोधित::काले बादलों ने दी राहत, इंतजार के बाद शाम को हुई बारिश बारिश ...