Santkabir Nagar News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में महराजगंज के 55 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
संतकबीरनगर, जुलाई 31 -- Santkabir Nagar News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राजधानी लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 2 अगस्त तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महराजगंज जनपद के 55 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिले के खिलाड़ियों का चयन हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेताओं में से किया गया है। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक व बालिका वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में मुकाबला करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में नियमित वर्ग के 41 तथा फ्रेशर वर्ग के 14 खिलाड़ी शामिल हैं, जो प्रदेश भर के खिलाड़ियों से पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।प्रतियोगिता के लिए रियाज अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.