Santkabir Nagar News: राजू के परिजनों से मिल विधायक अनिल त्रिपाठी ने बंधाया ढांढ़स
संतकबीरनगर, सितम्बर 17 -- Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के जंगल दशहर में मंगलवार की रात हुई राजू कन्नौजिया की हत्या के बाद प्रशासनिक व राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बुधवार को अनिल त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
प्रशासनिक कार्रवाई उन्होंने कहा कि यह अत्यंत जघन्य और निंदनीय अपराध है। अनिल त्रिपाठी ने मौके से ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से टेलीफोन पर वार्ता कर मामले की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव शासकीय और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अनिल त्रिपाठी ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.