Santkabir Nagar News: राखी बंधवाने जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
संतकबीरनगर, अगस्त 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग के महुरईया मोड़ पर राखी बंधवाने जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। वह महुली थाना क्षेत्र के ददरी हरदो गांव का निवासी था। उसकी मौत से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महुली थाना क्षेत्र के ददरी हरदो गांव का निवासी आयुष पाण्डेय (26) पुत्र गुलशन शुक्रवार को बाइक से धनघटा थाना क्षेत्र के खरचा गांव में अपनी बहन के घर राखी बंधवाने के लिए जा रहा था। वह पौली महुरईया बंधे से राम जानकी मार्ग पर मुड़े थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.