Santkabir Nagar News: रजिस्ट्री के नाम पर Rs.21 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर, सितम्बर 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा क्षेत्र में किसी अन्य की जमीन दिखाकर फर्जी बैनामा कराने के नाम पर गोरखपुर की एक महिला से 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक जालसाज आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर आरोपी को जेल भेज दिया।गोरखपुर जिले के नगवा-जैतपुर निवासी चंद्रावती देवी ने 19 जुलाई 2026 को धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गीडा में उनकी खेती की भूमि अधिग्रहीत होने के बाद मिले मुआवजे से वह दूसरी जगह कृषि भूमि खरीदना चाहती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात यशवंत और राम आशीष से हुई। दोनों आरोपितों ने राजकुमार और रोहित यादव के माध्यम से धनघटा क्षेत्र के सेमरी खास गांव में कमलेश पांडेय की भूमि बिक्री के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.