संतकबीरनगर, अगस्त 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उतरावल चौराहे पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विश्वनाथ यादव पुत्र कुरकुट का आरोप है कि मंगलवार को रात 10 बजे शिवम राय, सत्यम राय एकजुट होकर के लाठी डंडा लेकर उसके ऊपर प्रहार कर दिए। वह उतरावल चौराहे पर फोन से बात कर रहे थे, तभी उक्त लोगों ने उसे मारा पीटा और गाली गलौज किया। उक्त लोग उसके साथ ऐसी घटना दो-तीन बार कर चुके हैं। यह लोग दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। उसी डर से इससे पूर्व सूचना नहीं दी थी, लेकिन लग रहा है कि अब उसे उक्त लोग जान से मार देंगे। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि आरोपी शिवम राय और सत्यम राय ...