Santkabir Nagar News: रंजिश में बगीचे पर धावा, 80 फलदार पपीते के पेड़ काटे
संतकबीरनगर, नवम्बर 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गजपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 80 फलदार पपीते के पेड़ काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।गजपुर निवासी सुधीर सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह का आरोप है कि उसके कृषि भूमि बगीचे में लगभग 80 हरे-भरे पपीते के पेड़ फलों से लदे थे। आरोप है कि 24 अक्टूबर की रात जब परिवार घर में सो रहा था, तभी गांव के ही मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर बगीचे में अवैध प्रवेश कर धारदार हथियारों से सभी पेड़ जड़ से काटकर गिरा दिए और लगे फल भी चोरी कर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि उसके पिता का मनोज से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। एक रात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.