संतकबीरनगर, अक्टूबर 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को नशा मुक्त विकसित भारत विषय पर केंद्रित पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम आयोजित हुआ। संजना साहनी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा को प्रथम स्थान तथा अंकित सिंह विधि संकाय को द्वितीय स्थान एवं मधु शिक्षक प्रशिक्षण विभाग को तृतीय तृतीय स्थान मिला। आयोजन युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित माय भारत तथा राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने की।इस कार्यक्रम में शताब्दी के छात्र-छात्राओं एवं नवयुवकों की उपस्थिति में 13 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी खलीलाबाद रितेश कुमार वर्मा ने कहा कि नशा नाश का कारण है। यह भी पढ़ें- Katihar New...