संतकबीरनगर, सितम्बर 20 -- Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहरकला पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। साथ ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में पीड़ित ने 16 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि अक्षय कुमार पुत्र रामजनम निवासी बेलहर खुर्द उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। थानाध्यक्ष बेलहरकला सर्वेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपित अक्षय कुमार पुत्र रामजनम निवासी बेलहर खुर्द को झुड़िया स्कूल के पास से दबोच लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया। वहां से उसे जेल...