Santkabir Nagar News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर, अगस्त 31 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णु (21) पुत्र सिकन्दर निवासी अहमदपुर, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना धर्मसिंहवा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को रविवार को दोपहर 1:50 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। इसके बाद वहां से जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.