संतकबीरनगर, जुलाई 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुसहरा से जुड़े सभी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। विद्युत उपकेंद्र के यार्ड में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण मंगलवार सात जुलाई को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त जानकारी अवर अभियंता अजय चौरसिया ने दी। उन्होंने बताया कि यार्ड में आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि असुविधा से बचने के लिए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। अवर अभियंता ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Munger News: मेंटेनेंस कार्य को लेक...