Santkabir Nagar News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ी मरीजों की भीड़
संतकबीरनगर, अगस्त 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले में बरसात के मौसम में लगातार हो रहे मौसम के उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इन दिनों मरीजों की बड़ी भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में करीब 100 मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। अस्पताल के पर्ची काउंटर, ओपीडी, पैथोलजी लैब और दवा वितरण काउंटर पर दिन भर मरीजों की लंबी कतार लग रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों वायरल फीवर, त्वचा रोग, टायफाइड, डायरिया और अस्थमा के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ओपीडी में सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मिले। बच्चों और महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक रही। सामान्य दिनों में सीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन 200...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.