संतकबीरनगर, अगस्त 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश की वजह से मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। इस मौसम में लोगों को मौसमी बमारियां भी लोगों को खूब परेशान कर रही हैं। सर्दी, जुकाम बुखार से पीड़ित मरीजों की तादाद में इजाफा हुआ है। आसमान में बदली और वातावरण में वायरस की अधिकता होने से बैक्टीरिया जनित बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। तापमान में कभी गिरावट आ रही है तो कभी अचानक गर्मी बढ़ जा रही है। इस मौसम में हल्की सी लापरवाही लोगों को मरीज बना दे रही है।

मौसम की स्थिति पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, लेकिन बारिश इस कदर नहीं हो रही है कि वातावरण पूरी तरह से ठंडा हो जाए। इस दौरान कड़क धूप भी नहीं निकली है, लेकिन बारिश बंद होने के बाद घर के अंदर बाहर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामन...