संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- Santkabir Nagar News: बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जनता की निगाहें मुख्यमंत्री की संभावित घोषणाओं पर टिक गई हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज की स्थापना की उम्मीदें जगी हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए पहले ही घोषणा कर रखी है पर अभी तक मूर्त रूप नहीं मिल सका है।जिले में लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग उठती रही है। बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में गंभीर मरीजों को इलाज के लिए गोरखपुर, लखनऊ और अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के दौरे में जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले में उत्सुकता है। लोगों का मानना है कि यदि मंच से मेडिकल कॉलेज की घोषणा होती है तो यह जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में...