Santkabir Nagar News: मेंहदूपार के मनोज भाजपा मुंबई प्रदेश कामगार आघाड़ी के प्रदेश सचिव बने
संतकबीरनगर, अक्टूबर 6 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहदूपार निवासी मनोज सहानी को भारतीय जनता पार्टी मुंबई प्रदेश कामगार आघाड़ी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों और समर्थकों में खुशी का माहौल है।गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में आयोजित बैठक में भाजपा मुंबई प्रदेश कामगार आघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राणे की मौजूदगी में मनोज सहानी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। संगठन में उनकी सक्रियता और कामगारों से जुड़े मुद्दों में भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही गई। मनोज सहानी के मनोनयन की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लोगों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.