Santkabir Nagar News: मेंहदावल ब्लॉक में मनरेगा के 187 पुराने कार्य होंगे बंद
संतकबीरनगर, अगस्त 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विकास खंड में अधूरे पड़े मनरेगा के 187 कार्य बंद होंगे। शासन के आदेश पर यह कार्यवाही शुरू हो गई है। इन कार्यों को चिन्हित कर विकास खंड स्तर पर सूची तैयार कर ली गई है। सूची शासन को भेजने के बाद इन कार्यों को पोर्टल से हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शासन ने वीबी जी राम जी योजना को संचालन को लेकर यह कदम उठाया है।
काम की स्थिति मेंहदावल विकास खंड में वर्ष 2006 से अब तक स्वीकृत ऐसे कार्य, जिन पर 30 प्रतिशत से भी कम धनराशि खर्च हुई है और जो वर्षों से लंबित हैं, उन्हें बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विकास खंड प्रशासन ने दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के ऐसे कार्यों की सूची तैयार कर ली है। ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त ने हाल ही में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.