Santkabir Nagar News: मेंहदावल-बौरब्यास सड़क पर मौत के मोड़, संकेतक बोर्ड के अभाव में हो रहे हादसे
संतकबीरनगर, जुलाई 8 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। मेंहदावल-बौरब्यास सड़क पर स्थित खतरनाक कट और मोड़ों पर चेतावनी संकेतक बोर्ड नहीं लगाए जाने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर कई स्थानों पर खतरनाक कट और मोड़ होने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक चेतावनी संकेतक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इसके चलते वाहन चालकों को मोड़ की स्थिति का समय रहते अंदाजा नहीं लग पाता और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
ग्रामीणों की समस्या क्षेत्र के पड़री, मरवटिया प्राथमिक विद्यालय, नगरा, गेडुआ, सीयर चौराहा, सिकड़ा, खजुरा, नचनी, समोगर समेत तीन दर्जन से अधिक ऐसे स्थान हैं, जहां सड़क मोड़ काफी खतरनाक हैं। इन जगहों पर न तो दुर्घटना संभावित क्षेत्र का बोर्ड लगाया गया है और न ही चालकों को सतर्क करने के लिए कोई अन्य व्यवस्था की गई है। रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.