संतकबीरनगर, अक्टूबर 8 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। कुबेरनाथ मंदिर के पास बुधवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट से मंदिर परिसर के आसपास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची मेंहदावल पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को थाने ले गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।कुबेरनाथ मंदिर के पास एक नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने की बात सामने आई है। देखते ही देखते ही विवाद इना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने छेड़छाड़ की बात से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटन...