संतकबीरनगर, अगस्त 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल के कछार क्षेत्र में इस बार किसानों को मूंगफली की खेती पसंद आई है। इस बार कई किसान पारंपरिक फसलों की बजाय मूंगफली खेती की ओर रुख किए है। जगह-जगह मूंगफली की फसल लहलहाती दिख रही है। घूरापाली, बेलौली, हरपुर समेत कछार क्षेत्र के अनेक गांवों में बड़े पैमाने पर मूंगफली की खेती की गई है। खेतों में लहलहाती फसल अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जगी है। मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के कछार इलाके में इस बार मूंगफली की खेती अधिक की गई है। कृषि विभाग के जागरूकता अभियान का असर हुआ कि काफी संख्या में किसानों ने मूंगफली की खेती की है। यही वजह है कि हर वर्ष की तुलना में इस बार खेती के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है। अधिकांश खेतों में पौधों की स्थिति संतोषजनक है, जि...