संतकबीरनगर, अक्टूबर 11 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संस्थापक,पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता शामिल हुए।पूर्व लोक सभा प्रत्याशी व सपा के वरिष्ठ नेता रोहित पांडेय ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके महान राजनीतिक संघर्षों और ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए रोहित पांडेय ने कहा कि नेताजी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के शोषित, वंचित, पीड़ित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लि...