संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक और महत्वपूर्ण परियोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। पौली विकास खंड के मुड़ियारी चौरा कला घाट के पास कुआनो नदी पर पगडंडी सेतु का निर्माण कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना की कुल लागत 99.75 लाख रुपये निर्धारित की गई है।शासन की ओर से जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार राज्य योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में मुड़ियारी चौरा कला घाट स्थित कुआनो नदी पर पगडंडी सेतु का निर्माण प्रस्तावित है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए परियोजना के तहत 15.72 लाख रुपये की धनराशि तथा 4.23 लाख रुपये अतिरिक्त अनुदान के रूप में स्वीकृत किया गया है। इस तरह वर्तमान में ...