संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपरेशन थिएटर को सेफ हास्पिटल में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा सैनिक कल्याण बोर्ड भवन में भी एक सेफ हास्पिटल बनाया गया है। फ्लीट के साथ मय एम्बुलेंस चिकित्सकों की एक टीम चलती रहेगी। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: मेडिकल कॉलेज के सौगात की है उम्मीदमुख्यमंत्री के आगमन पर तैयारी मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर को पूरी तरह से सेफ हास्पिटल में तब्दील कर दिया गया है। मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे। ताकि किसी भी विपरीत परिस्थित में आसानी से निपटा जा सके। सेफ हास्पिटल में फिजीशियन, आर्थो सर्जन, पैथोलोजिस्ट और बेहोशी चिकित्सक के साथ साथ पैराम...