संतकबीरनगर, जुलाई 23 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के सेवाईचपार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेंवाईचपार निवासी अदलता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 19 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे उनके चाचा के लड़के शिवकुमार तथा गांव के निवासी गोरख पुत्र गया प्रसाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान गोरख, सुमन पत्नी गया प्रसाद, सावित्री पत्नी गया प्रसाद तथा गया प्रसाद पुत्र मोहनलाल ने एकजुट होकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज आरो...