Santkabir Nagar News: मारपीट के अपराध में दो अभियुक्तों को सुनाई सजा
संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। थाना मेंहदावल के मारपीट के एक मामले में ग्राम न्यायालय मेंहदावल ने दो भियुक्तों को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। साथ ही 2600 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।वादिनी संगीता देवी पुत्री हरिश्चन्द्र निवासी औरही थाना मेंहदावल ने 28 नवम्बर 2020 को थाना मेंहदावल पर श्रीमती इन्द्रावती देवी पत्नी विजय निषाद, व जयराम पुत्र स्व. रामफल निषाद निवासीगण औरही पर मार पीट के सम्बन्ध में एनसीआर मुकदमा पंजीकृत कराया था। न्यायालय ने अपराध स्वीकार करने पर दोषसिद्ध करार दिया। दोनों को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। अभियुक्तगणों को 1300-1300 रुपये कुल 2600 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में अभियुक्तगणों को एक-एक माह का साधाराण कारावास भुगतना होगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.