संतकबीरनगर, अक्टूबर 20 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम परसौना में सोमवार देर शाम मामूली बात को लेकर पड़ोसी महिला ने माँ बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गम्भीर मां बेटी को सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।महुली-मानपुर मार्ग पर स्थित परसौना गांव निवासी पिंकी पत्नी (35) राजू की सोमवार देर शाम पड़ोसी घर की महिला से सीढ़ी मांगने को लेकर पहले तू तकरार हो गई। मामला बढ़ गया। पड़ोसी महिला ने पिंकी देवी पत्नी राजू के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव करने पहुंची पिंकी देवी की बेटी डिम्पल (12) भी चुटहिल हो गई। खून से लथपथ मां-बेटी को आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस...