Santkabir Nagar News: महुली में अचानक झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
संतकबीरनगर, जुलाई 12 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाथनगर ब्लॉक के महुली क्षेत्र में शनिवार देर शाम अचानक तेज बरसात हुई, जिससे स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। तेज बारिश से खेतों में बैठे किसान खुश हो उठे और कुदाल-फावड़ा लेकर रोपाई के काम के लिए निकल पड़े। किसानों का कहना है कि बरसात से धान की फसल की स्थिति में सुधार और रोपाई में तेजी आएगी।बारिश के कारण कुछ मोहल्लों में जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई। कुछ निचली सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों और आम लोगों को परेशानी हुई। महुली के टैक्सी स्टैंड से दुर्गा मंदिर तक पक्की सड़क पर जलभराव देखा गया, वहीं अंसार टोला में भी जल निकासी जाम होने की शिकायतें मिलीं। यह भी पढ़ें- Motihari News: बारिश से ढाका घोड़ासहन रोड लबालब स्टेट बैंक महुली से मुख्य बाजार जाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.