संतकबीरनगर, अक्टूबर 16 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर। मिशन शक्ति फेज-6 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत उप निरीक्षक अनुज यादव ,महिला हेड कांस्टेबल पुष्पा यादव, महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी, कांस्टेबल सोनू यादव, कांस्टेबल अंकित पटेल, कांस्टेबल मनोज यादव द्वारा राम नारायण पांडे इंटर कॉलेज पुतसर पर उपस्थित बच्चियों तथा महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-6 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानक...