Santkabir Nagar News: महिला सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने चलाया मीट एण्ड ग्रीट चेकिंग अभियान
संतकबीरनगर, अक्टूबर 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। यतायात प्रभारी परमहंस द्वारा साप्ताहिक विशेष चेकिंग मीट एण्ड ग्रीट अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान विशेष रूप से नशे की हालत में वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) का न होना, फटी/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने वाले वाहनों की जांच की गई।इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा अपने वाहन के आवश्यक दस्तावेज एवं नम्बर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने हेतु जागरूक किया गया। अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.