संतकबीरनगर, अक्टूबर 20 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर सोमवार को सुबह से ही देवी मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिला। अपने आराध्य देवी का हवन-पूजन करने के बाद व्रतियों ने नौ कन्याओं का पूजन किया। हलवा-पूड़ी, चना, केला आदि खिलाते हुए उपहार देकर शक्ति की देवी का आशीर्वाद लिया। भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा की गयी कलश स्थापना का हवन-पूजन करके मां को बासंतीय नवरात्र में पुन: बुलाने का संकल्प लेकर आखिरी विदाई दी।महानवमी तिथि पर श्रद्धालुओं के पूजन-अर्चन का दौर सुबह से ही शुरू हो गया। देवी मन्दिरों की तरफ लोग हवन, कन्या पूजन के निकल पड़े। ऐसे भक्त जिन्होंने अपने घर में मां भगवती की कलश स्थापनी कराई थी उन्होंने घर पर ही पुरोहित के साथ हवन-पूजन किया। यह भी पढ़ें- Sitapur News: अष्ट सिद्धि प्रदान करने ...