संतकबीरनगर, अक्टूबर 4 -- Santkabir Nagar News: मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी के निकट अज्ञात मनबढ़ों ने युवक के ऊपर घात लगा कर हमला कर दिया। इस दौरान युवक के साथ मनबढ़ों ने जमकर मारपीट कर बुरी तरह लहुलुहान कर दिया। उसे अधमरा कर हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक के साथी मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के जिला चिकित्सालय ले गये। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।नगर पंचायत मगहर के रानी बाजार निवासी आनन्द गुप्ता प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शनिवार को पुलिस चौकी की ओर से आ रहे थे। सौ मीटर आगे पहुंचे ही थे कि पथरकट्ट आबादी के सामने मुख्य मार्ग पर घात लगाकर बैठे अज्ञात मनबढ़ों ने हमला कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते पीट...